JamshedpurNewsझारखण्ड

बिरसानगर में साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल का 21वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न

 

जमशेदपुर। बिरसानगर जोन नंबर 6बी स्थित साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल का 21वां वार्षिक उत्सव बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की सचिव श्रीमती जयंती शांता, जेवियर पब्लिक स्कूल के निदेशक श्री सुनील सिंह, जेवियर पब्लिक स्कूल गोविंदपुर की प्रधानाध्यापिका श्रीमती निभा सिंह, पुलिस उपाध्यक्ष (डीएसपी) श्री अनिमेष गुप्ता, जिला कोषाधिकारी श्रीमती अपर्णा सिंह एवं रोटरी क्लब के प्रबंधक श्री सुनित कुमार उपस्थित रहे।

विद्यालय के हाता शाखा के प्रधानाध्यापक श्री रंजीत कुमार, टाटा शाखा के प्रधानाध्यापक श्री अनिल कुमार घोष, निदेशक श्री जयंती शुभम, कोषाध्यक्ष श्रीमती जयंती देवी रमन तथा सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति में कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई। बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

गणेश वंदना के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत हुई। विद्यार्थियों ने फैमिली डांस, “पापा मेरे पापा”, “इंक्रेडिबल इंडिया”, “युग यात्रा”, “नारी शक्ति”, “ऑपरेशन सिंदूर”, गुजराती मैशअप, “काला चश्मा” मैशअप, कॉमेडी, स्किट, रोल ऑफ टीचर एवं फ्लैश मॉब जैसी रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तालियों की गूंज से पूरा परिसर उत्साह से भर उठा।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार को सफल आयोजन की बधाई दी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *