Newsझारखण्ड

खूंटा में मागे पर्व का हुआ आयोजन, जमकर थिरके आदिवासी समाज के लोग 

 

खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत खूंटा गांव में आदिवासी हो समाज के लोगों ने महान पारंपरिक मागे पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया। पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार दिउरी द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना की गई और गांव की सुख शांति,समृद्धि और अच्छी फसल की कामना की गई। ग्रामीणों ने अपनी सांस्कृतिक आस्था और एकता का परिचय दिया परंपरा के अनुसार काले मुर्गे की बलि भी दी गई। सरना स्थल में आयोजित इस अनुष्ठान में ग्रामीणों ने अपनी सांस्कृतिक आस्था और एकता का परिचय दिया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य यमुना तियू भी मौजूद रहीं। पर्व को लेकर महिलाओं, पुरूषों और बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। सभी महिलाएं और बच्चे पारंपरिक नए परिधानों में सुसज्जित होकर ढोल नगाड़ों की थाप पर सामूहिक नृत्य करती नजर आए। पूरा वातावरण पारंपरिक गीत संगीत और उल्लास से सराबोर रहा। पर्व के माध्यम से समाज की सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित रखने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया गया। मौके पर काफी संख्या में गांव के ग्रामीण मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *