नेमरा में सामाजिक सद्भाव बैठक में शामिल हुए हेमंत सोरेन, जिला प्रशासन ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
रामगढ़ जिले से अहम खबर है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे, जहां पारंपरिक सामाजिक सद्भाव बैठक का आयोजन किया गया था। गांव में उनके आगमन को लेकर सुबह से ही उत्साह का माहौल था। स्थानीय ग्रामीणों ने पारंपरिक वेशभूषा और रीति-रिवाजों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयकारों के बीच मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया।


बैठक में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और विकास की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गांव की मजबूती ही राज्य की असली ताकत है और सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं, मांगें और सुझाव उनके सामने रखे।
मुख्यमंत्री के आगमन पर जिला प्रशासन की ओर से उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कार्यक्रम में कई प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। पूरे आयोजन को सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था के साथ शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया। नेमरा में यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता और परंपराओं के सम्मान का प्रतीक बनकर

