नगर निकाय चुनाव 2026: रमेश खिरवाल के समर्थन में जनसंपर्क तेज, गीता कोड़ा ने मांगा समर्थन
चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर भाजपा समर्थित चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी रमेश खिरवाल के समर्थन में जनसंपर्क अभियान लगातार तेज हो रहा है। इसी क्रम में पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर आम मतदाताओं से क्रमांक संख्या 6 बिस्कुट छाप पर मतदान करने की अपील की।


मोहल्ला बांधपाड़ा और टुंगरी में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान गीता कोड़ा ने महिलाओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने शहर के विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, सुरक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए कहा कि नगर परिषद में सशक्त नेतृत्व से ही शहर की दशा और दिशा बदली जा सकती है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी देखी गई। संवाद के दौरान उपस्थित महिलाओं ने शहर के विकास और बेहतर व्यवस्था के लिए समर्थन जताया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने भी लोगों से संपर्क कर प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
नगर क्षेत्र में चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हैं और विभिन्न प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर प्रचार अभियान चला रहे हैं।

