Newsझारखण्ड

नगर निकाय चुनाव: सुनील प्रसाद साव का जनसंपर्क अभियान तेज, ‘बाल्टी छाप’ पर समर्थन की अपील

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): शहर में नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। सभी प्रत्याशी अपने-अपने चुनाव चिन्ह के साथ आम जनता के बीच पहुंचकर समर्थन मांग रहे हैं। इसी क्रम में अध्यक्ष पद के प्रबल उम्मीदवार सुनील प्रसाद साव भी लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।

 

उनके प्रवक्ता द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सुनील प्रसाद साव पिछले आठ दिनों से लगातार शहर की सड़कों पर सक्रिय हैं। वे सैकड़ों महिला एवं पुरुष समर्थकों के साथ विभिन्न वार्डों, मोहल्लों और मुख्य मार्गों के दुकानदारों से मिल रहे हैं। इस दौरान वे लोगों को अपनी प्राथमिकताओं और विकास की योजनाओं से अवगत करा रहे हैं तथा अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि सुनील प्रसाद साव के पास शहर के हर वर्ग के लिए स्पष्ट विजन है। महिलाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन, बच्चों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण, बुजुर्गों के लिए सुविधाएं तथा युवाओं के लिए रोजगार और खेलकूद के अवसर उनके एजेंडे में शामिल हैं। उनका कहना है कि शहर के समग्र विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा।

 

जनसंपर्क अभियान के दौरान समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। विभिन्न वार्डों में लोगों से संवाद करते हुए सुनील प्रसाद साव ने शहर की मूलभूत समस्याओं जैसे साफ-सफाई, पेयजल, सड़क और प्रकाश व्यवस्था को प्राथमिकता देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जनता का सहयोग मिला तो नगर परिषद में पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम किया जाएगा।

 

प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से मतदाताओं से अपील की गई है कि वे 9 नंबर पर ‘बाल्टी छाप’ चुनाव चिन्ह पर मुहर लगाकर सुनील प्रसाद साव को भारी मतों से विजयी बनाएं। साथ ही कहा गया है कि शहर के विकास में आम जनता की भागीदारी जरूरी है और यह चुनाव उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *