LatestNewsNews postझारखण्डराजनीतिसरायकेला

सालडीह बस्ती में शांतनु घोष (विक्टर) का दमदार डोर-टू-डोर कैंपेन, वार्ड 13 में बढ़ी चुनावी हलचल

Adityapur नगर निगम के वार्ड 13 अंतर्गत सालडीह बस्ती में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। प्रत्याशी शांतनु घोष (विक्टर) ने समर्थकों के साथ घर-घर पहुंचकर डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया और मतदाताओं से सीधे संवाद किया।

 

कैंपेन के दौरान उन्होंने स्थानीय समस्याओं—सड़क, नाली, पेयजल, सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं—को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि वार्ड 13 को योजनाबद्ध विकास की जरूरत है और जनता का समर्थन मिला तो अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

 

सालडीह बस्ती में लोगों ने भी अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। शांतनु घोष ने आश्वासन दिया कि वे सिर्फ चुनाव के समय नहीं, बल्कि हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़े रहेंगे।

 

डोर-टू-डोर अभियान के दौरान युवाओं और महिलाओं की भागीदारी भी देखने को मिली, जिससे वार्ड 13 में चुनावी मुकाबला दिलचस्प होता नजर आ रहा है।

 

अब देखना होगा कि यह जनसंपर्क अभियान मतदान के दिन कितना असर दिखाता है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *