Newsझारखण्ड

चाईबासा में जनसंपर्क अभियान तेज, अध्यक्ष प्रत्याशी सुनील प्रसाद साव ने 24 घंटे पेट्रोल पंप व मेडिकल स्टोर का उठाया मुद्दा

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): चाईबासा में नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी पूरी तरह तेज हो गई है। चुनाव के लिए बचे हुए समय का सदुपयोग करते हुए सभी प्रत्याशी अपने-अपने मुद्दों के साथ जनता के बीच पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में अध्यक्ष पद के प्रबल उम्मीदवार सुनील प्रसाद साव अपने सैकड़ों महिला एवं पुरुष समर्थकों के साथ शहर के विभिन्न वार्ड और मोहल्लों में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।

उक्त जानकारी उनके प्रवक्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

 

प्रवक्ता के अनुसार, सुनील प्रसाद साव ने आज फॉरेस्ट कॉलोनी, एयरप्लेन क्वार्टर सहित कई वार्डों और मोहल्लों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और अपने विजन तथा चुनावी मुद्दों को साझा करते हुए अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।

 

जनसंपर्क के दौरान शहर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। विशेष रूप से शहर में 24 घंटे पेट्रोल पंप और मेडिकल स्टोर संचालित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

 

उन्होंने कहा कि वर्तमान में रात 10 बजे के बाद पेट्रोल पंप और दवा की दुकानें बंद हो जाती हैं, जिससे आपात स्थिति में लोगों को काफी परेशानी होती है। यदि उन्हें जनता का समर्थन मिलता है तो वे शहर में 24 घंटे पेट्रोल और दवा की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में पहल करेंगे।

 

इसके अलावा महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और युवाओं से जुड़ी समस्याओं पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इन वर्गों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।

 

जनसंपर्क के दौरान कई जगहों पर मतदाताओं ने उनका स्वागत किया और समर्थन का आश्वासन दिया। समर्थकों का कहना है कि आगामी 23 तारीख को होने वाले मतदान में उन्हें भारी समर्थन मिलेगा तथा 27 तारीख को मतगणना में उनकी जीत सुनिश्चित होगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *