आदित्यपुर वार्ड 7 में चुनावी हलचल तेज, आनंद कुमार गोराई ने स्टांप पेपर पर जारी किया घोषणा पत्र
प्रत्याशी आनंद कुमार गोराई ने कहा कि उन्हें केवल बोलने में नहीं बल्कि काम करके दिखाने में विश्वास है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे झूठे वादों की राजनीति नहीं करते, बल्कि जनता को लिखित भरोसा देना चाहते हैं। इसी उद्देश्य से उन्होंने घोषणा पत्र को स्टांप पेपर पर सार्वजनिक किया।


गोराई ने दावा किया कि पूर्व में भी वार्ड की कमान जनता के हाथों में रही है और जीत के बाद भी जनता ही सर्वोपरि रहेगी। उन्होंने वार्ड संख्या 7 को आदित्यपुर नगर निगम का सबसे समृद्ध वार्ड बनाने का संकल्प दोहराते हुए लोगों से समर्थन की अपील की।

स्थानीय राजनीतिक जानकारों का मानना है कि लिखित गारंटी वाला यह कदम मतदाताओं के बीच अलग संदेश दे सकता है। अब देखना होगा कि चुनावी मैदान में इस पहल का कितना असर पड़ता है।

