Newsझारखण्ड

निकाय चुनाव मतगणना कल सुबह 8 बजे से, रांची डीसी ने देर रात लिया तैयारियों का जायजा

रांची में नगर निकाय चुनाव 2026 की मतगणना 27 फरवरी की सुबह 8 बजे से शुरू होगी। यह प्रक्रिया झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संपन्न कराई जाएगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त Manjunath Bhajantri ने देर रात मतगणना केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को निष्पक्ष व पारदर्शी मतगणना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मतगणना स्थल पर सीसीटीवी निगरानी, कंट्रोल रूम और मीडिया कक्ष की व्यवस्था की गई है। हॉल को अंतिम रूप दे दिया गया है और प्रवेश व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाया गया है।

मतगणना में शामिल होने वाले प्रत्याशियों के एजेंटों को निर्वाची पदाधिकारी द्वारा जारी पहचान पत्र के साथ फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। मोबाइल फोन और किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को अंदर ले जाने पर पूरी तरह रोक रहेगी।

प्रशासन का कहना है कि मतगणना से परिणाम घोषणा तक शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी जाएगी। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं। सभी नागरिकों और प्रत्याशियों से शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की गई है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *