Newsझारखण्ड

रांची में वनोपज पर बड़ी पहल: मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया कार्यशाला का उद्घाटन, तीन अहम MOU पर हस्ताक्षर

रांची के पलाश सभागार में लघु वनोत्पादों के संग्रहण और मूल्य संवर्धन पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया। कार्यक्रम में वनोपज को बढ़ावा देने और किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तीन महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। इनमें ICAR-NISA के साथ ब्रूड बैंक, झासको लैंप एवं लखीश्वरी लाह उद्योग, तथा वाइल्ड हार्वेस्ट वेंचर प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौते शामिल हैं।

मंत्री ने कहा कि राज्य के किसानों को बाजार की मांग के अनुसार उत्पादन करना होगा और सरकार हर स्तर पर सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि झारखंड का 29 प्रतिशत भूभाग वनाच्छादित है, इसलिए वनोपज को आर्थिक रूप से मजबूत कर ग्रामीणों की आय बढ़ाई जा सकती है।

उन्होंने आंकड़े साझा करते हुए बताया कि राज्य में 4 लाख मीट्रिक टन मछली उत्पादन और प्रतिदिन 3 लाख लीटर दुग्ध उत्पादन हो रहा है। मडुआ की खेती 20 हजार हेक्टेयर से बढ़कर 1 लाख हेक्टेयर तक पहुंच चुकी है। कार्यशाला में वन, कृषि और सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा राज्यभर से आए किसान शामिल

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *