Newsझारखण्डसरायकेला

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के थाना परिसरों में हुई शांति समिति की बैठक   

 

 

ईचागढ़- ईचागढ़ , चांडिल, नीमडीह व तिरूलडीह थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक में होली का त्योहार शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया। ईचागढ़ थाना में अंचलाधिकारी दीपक प्रसाद, बीडीओ एकता वर्मा , थाना प्रभारी बजरंग महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे। वहीं तिरूलडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी कौशल कुमार, प्रमुख प्रतिमा बाला सिंह पातर मुख्य रूप से उपस्थित थे।

नीमडीह थाना में थाना प्रभारी संतन तिवारी, चांडिल थाना में थाना प्रभारी डिलशन बीरूवा ने होली पर सरकारी गाइडलाइन का जानकारी दिया एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने में प्रशासन का सहयोग करने का अपील किया।वहीं पदाधिकारीयों ने अश्लील गाने,डीजे का प्रयोग एवं शराब का सेवन‌ कर हुड़दंगी करने वालों पर कार्रवाई करने की बात कही एवं सदस्यों से अपील किया कि होली के आड़ में असमाजिक गतिविधि व हुड़दंगियों का सुचना थाना को देने का अपील किया ताकि समय पर कार्रवाई किया जा सके। बच्चा चोर जैसे अफवाहों से बचने का अपील किया।वहीं ईचागढ़ थाना प्रभारी बजरंग महतो ने अपील किया कि रिश्ते के आड़ में एवं किसी के मर्जी के खिलाफ रंग नहीं लगाएं, ताकि किसी के भावना आहत न हो और त्योहार शांति और सद्भावना के साथ मनाया जाय।

मौके पर पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साहू ,मनोज कुमार मछुआ, मुखिया चितरंजन, राम लाल सिंह, सुलोचना देवी, नीमडीह उप प्रमुख शेफाली महतो,अनीता पारित आदि उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *