LatestNewsNews postझारखण्ड

सरायकेला के सेंट फ्रांसिस डी-सेल्स स्कूल में धूमधाम से मनी होली

सरायकेला: सेंट फ्रांसिस डी-सेल्स स्कूल, सरायकेला में होली के पावन अवसर पर रंगारंग उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली और मनमोहक गीत-नृत्य प्रस्तुत किए।

 

होली के पारंपरिक गीतों पर छात्रों ने मस्ती में झूमते हुए शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा परिसर उत्सवी माहौल में रंग गया। विद्यालय के प्राचार्य फादर अल्बिन जोसफ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द का पर्व है। यह त्योहार हमें दुख-दर्द भुलाकर मिलजुल कर रहने का संदेश देता है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे और छात्रों का उत्साहवर्धन किया। अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।

 

इस सफल आयोजन में विद्यालय प्रबंधन, उप-प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *