सरायकेला के एमबीएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में धूमधाम से मना होली महोत्सव
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संस्थान के अध्यक्ष श्री विवेक सिंह एवं निदेशक अनूपा सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


कार्यक्रम के दौरान आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जहां विद्यार्थियों ने अपने हाथों से तैयार व्यंजनों का आनंद लिया। छात्रों ने अपने मित्रों एवं शिक्षकों के साथ पारंपरिक होली गीतों पर नृत्य कर उत्सव का उल्लास मनाया।

इस अवसर पर संस्थान के संकाय सदस्यों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। समारोह का संचालन छात्र संघ द्वारा किया गया।
अपने संबोधन में अध्यक्ष श्री विवेक सिंह ने कहा कि होली का पर्व प्रेम, एकता और सौहार्द का संदेश देता है। निदेशक अनूपा सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं।
कार्यक्रम में संस्थान के संकाय सदस्य, कर्मचारी एवं अभिभावक उपस्थित रहे। अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

