Newsझारखण्डसरायकेला

सनराइज इंग्लिश स्कूल, खीरी में धूमधाम से होली मिलन समारोह आयोजित, शिक्षक-डॉक्टर-पत्रकारों ने बढ़ाई रौनक  

 

 

राजनगर:

हर वर्ष की परंपरा को कायम रखते हुए राजनगर प्रखंड अंतर्गत स्थित सनराइज इंग्लिश स्कूल, खीरी में इस वर्ष भी होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के शिक्षक, डॉक्टर एवं पत्रकार बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ा दी।

 

समारोह में मगध सम्राट हॉस्पिटल के संचालक डॉ. ज्योति सहित विभिन्न सरकारी विद्यालयों के शिक्षक और जिले के पत्रकार बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं और आपसी प्रेम व सौहार्द का संदेश फैलाया।

 

कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधन समिति एवं शिक्षकों ने अतिथियों का पारंपरिक रूप से गुलाल लगाकर गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। इसके बाद स्कूल प्रांगण में सभी ने एक साथ बैठकर स्नेहभोज (लंच) का आनंद लिया, जिससे आपसी भाईचारा और मजबूत हुआ।

 

इस अवसर पर स्कूल के वाहन चालकों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया। पूरा परिसर होली के रंगों और उत्साह से सराबोर नजर आया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *