रौनियार वैश्य कल्याण समिति का होली मिलन सह पारिवारिक मिलन समारोह, समाज की महिलाओं को किया गया सम्मानित
जमशेदपुर: रौनियार वैश्य कल्याण समिति की ओर से होली मिलन सह पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन गंडक रोड स्थित स्टील हाउस क्लब में किया गया। इस कार्यक्रम में रौनियार समाज के सैकड़ों महिला और पुरुष शामिल हुए।


इस दौरान सभी लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और परिवार में सुख-समृद्धि व शांति की कामना की। कार्यक्रम के दौरान महिला टीम द्वारा समाज में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं को बधाई भी दी गई।
समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता और महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष शोभा गुप्ता ने बताया कि पारिवारिक मिलन समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता और अखंडता को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि समाज के बच्चों की पढ़ाई, गरीब बेटियों की शादी और जरूरतमंदों की मदद के लिए समिति लगातार कार्य कर रही है और आगे भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने एकजुट होकर सामाजिक विकास और आपसी सहयोग को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

