JamshedpurNewsझारखण्ड

एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन ने आयोजित किया एजुकेशनल टूर सह वार्षिक पिकनिक

 

जमशेदपुर/आसनबनी : एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन द्वारा शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “एजुकेशनल टूर सह वार्षिक पिकनिक–2026” का आयोजन किया गया। इस दौरान बी.एड सत्र 2024–2026 के विद्यार्थियों ने संस्थान के शिक्षकों के साथ रांची स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दशम फॉल का शैक्षणिक भ्रमण किया।

इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्राकृतिक धरोहरों, ऐतिहासिक महत्व तथा पर्यावरणीय जानकारी से अवगत कराना था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने दशम फॉल के इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्हें बताया गया कि इस जलप्रपात का पानी मुख्य रूप से कांची नदी से आता है, जो झारखंड के प्रमुख जल स्रोतों में से एक है।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने जलप्रपात की प्राकृतिक सुंदरता का अवलोकन किया और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझा। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को प्रकृति एवं पर्यटन स्थलों के संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में संस्थान के संकाय सदस्यों की उपस्थिति में विद्यार्थियों ने विभिन्न सामूहिक गतिविधियों में भाग लिया। यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक होने के साथ-साथ मनोरंजन और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ाने वाला साबित हुआ।

संस्थान प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों के ज्ञान, अनुभव और सामाजिक समझ का विस्तार होता है। भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *