चाईबासा में रामकथा का शुभारंभ, जगद्गुरु शंकराचार्य ने भगवान राम के आदर्शों पर किया प्रवचन

चाईबासा। श्री रामचरितमानस प्रचार मंडल चाईबासा की ओर से पिल्लई हॉल मैदान में आयोजित वार्षिक अधिवेशन के प्रथम दिन गुरुवार को रामकथा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जगद्गुरु शंकराचार्य श्री ज्ञानानंद जी तीर्थ महाराज, भानपुरा (मध्यप्रदेश) ने श्रद्धालुओं को भगवान राम के आदर्शों और जीवन मूल्यों पर प्रवचन दिया।


इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय रामकथा वाचक श्री श्री 106 श्री माधवाचार्य जी महाराज, जालौन (उत्तर प्रदेश) ने भी रामकथा का वाचन करते हुए उपस्थित भक्तों को भावविभोर कर दिया। कथा के दौरान भगवान राम के आदर्शों, मर्यादा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में श्री रामचरितमानस प्रचार मंडल चाईबासा के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा।

