नगर परिषद में नई उपाध्यक्ष अर्चना दुबे सक्रिय,जल संकट पर सख्त रुख, प्रभावित क्षेत्र में टैंकर से हो पानी की आपूर्ति

जमशेदपुर.जुगसलाई नगर परिषद में 16 मार्च को उपाध्यक्ष बनने के बाद अर्चना दुबे ने गुरुवार को अपने पूरे वार्ड सदस्यों के साथ नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर कार्य भार संभालते हुए.एक्शन में नजर आई परिषद पहुंचते ही उपा ध्यक्ष ने जुगसलाई की प्रमुख समस्याओं का जायजा लिया.इस दौरान कार्य पालक पदाधिकारी संदीप पासवान ने गुलद स्ता देकर उनका स्वागत किया.कार्यालय पहुंचने के बाद उपाध्यक्ष ने अपने कक्ष की तैया रियों की जानकारी ली और विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया. उन्होंने शहर में साफ-सफाई व्यव स्था को बेहतर बनाने,महिलाओं की भागी दारी सुनिश्चित करने तथा राजस्व संग्रह को लेकर अधिका रियों के साथ चर्चा की.इस मौके पर कई वार्ड पार्षद भी उपस्थित रहे. जल संकट बना बड़ी चुनौती बीते दिन ही एमी.ई.स्कूल रोड स्थित पानी टंकी का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण करीब 10 वार्डों में जला पूर्ति प्रभावित हो गई है.10 टैंकर सिर्फ पानी की आपूर्ति की जा रही है.क्षतिग्रस्त के बाद पानी टंकी से विकल्प के तौर पर सीधे कनेक्शन दिए गए हैं.जबकि सभी वार्ड में पानी की आपूर्ति करने को लेकर फिल्टर हाउस से लगा तार मोटर चलाकर पानी आपूर्ति की कोशि श की जा रही है.इसके बावजूद कई क्षेत्रों में नियमित जलापूर्ति नहीं हो पा रही है.स्थिति की गंभीरता को देखते हुए.उपाध्यक्ष अर्चना दुबे फिल्टर प्लांट पहुंचीं और प्लांट इंचार्ज संदीप कुमार से समस्याओं की विस्तृत जानकारी ली.जानकारी के अनुसार,लगातार मोटर और पैनल पर दबाव बढ़ रहा है.वहीं स्टैंडबाय मोटर और पैनल की भी कमी है.ट्रांसफा र्मर पर भी अति रिक्त भार पड़ रहा है.लापर वाही पर होगी कार्रवाई उपाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व ठेकेदार की लापरवाही के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है. जिससे सरकारी धन की बर्बादी हुई है.उन्होंने स्पष्ट किया कि पहली ही बैठक में इस मुद्दे को उठाया जाएगा और दोषी ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. उन्होंने फिल्टर प्लांट की खराब स्थिति पर भी चिंता जताई और कहा कि समय रहते रखरखाव नहीं किया गया तो हालात और बिगड़ सकते है.उन्होंने बताया कि जल्द ही उपायुक्त से मुलाकात कर पूरी स्थिति से अवगत कराया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर विभा गीय मंत्री व सचिव से भी संपर्क किया जाएगा. वैक ल्पिक व्यवस्था जारी फिलहाल प्रभावित 10 वार्डों में प्रतिदिन 10 टैंकरों के माध्यम से पानी की आ पूर्ति की जा रही है.अधिकारियों ने बताया कि गर्मी को देखते हुए. टोल-फ्री नंबर और मॉनिटरिंग टीम का गठन किया जाएगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके.उपाध्यक्ष ने निर्देश दिया कि क्षतिग्रस्त पानी टंकी की जल्द मरम्मत कराई जाए तथा भविष्य में नई टंकी निर्माण की योजना भी तैयार की जाए. मुख्य रूप से उपाध्यक्ष के पति बड़े लाल दुबे के अलावा वार्ड पार्षद अनिल मोदी (वार्ड 18)सत्यना रायण अग्रवाल (वार्ड 14)सुरेन्द्र कौर रेखी (वार्ड 15) शिल्पा तापड़िया (वार्ड 22)राखी सिंह (वार्ड 19) प्रवीण सेठी (वार्ड 17)सुरेश शर्मा (वार्ड 12) नेहा सिंह (वार्ड 20) अब्बास अंसारी (वार्ड 5)फिरदौश अंसारी (वार्ड 6) सहित नगर परिषद क्षेत्र के मुरलीधर केडिया,सरदार शैलेन्द्र सिंह,विनोद उपाध्याय,कौलेश्वर पांडे, केदार नाथ पांडे, भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (किसान मोर्चा) रवि शंकर तिवारी, रॉबिन पारिख, सुजय कर ,रवि कांत पांडेय,दिवेश दुबे, राजा भाटिया, रोशन सिंह, मोनू तिवारी,रंजीत सिंह,प्रवीण प्रसाद, शशि रंजन सिंह, उषा,दिव्या एवं अन्य लोग उपस्थित थे।



