Newsझारखण्डसरायकेला

कुकड़ू में सेक्टर स्तरीय बैठक, रिम्स के डॉक्टरों ने दिया कुपोषण प्रबंधन पर प्रशिक्षण

 

 

ईचागढ़ : कुकड़ू प्रखंड सभागार में सोमवार को सेक्टर स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता कुकड़ू प्रखंड की बीडीओ सह प्रभारी सीओ राजश्री ललिता बाखला ने की। बैठक में रिम्स रांची के राज्य उत्कृष्टता केंद्र के फैकल्टी सदस्य डॉ. मनीषा कुजूर एवं डॉ. एस.एन. रजनीश सहित महिला पर्यवेक्षिका मीनाक्षी पांडेय, फील्ड मैनेजर सोनू नंदी, निलेश कुमार मिश्रा, आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं क्लस्टर दीदी उपस्थित रहीं। बैठक में पोषण ट्रैकर, समर कार्यक्रम, कुपोषित बच्चों की पहचान एवं अनुवर्ती कार्रवाई तथा शिशु स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रोजेक्टर के माध्यम से सेविकाओं को प्रशिक्षण देते हुए कुपोषण प्रबंधन की प्रक्रिया समझाई गई। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि अति गंभीर कुपोषण से ग्रसित बच्चों को उपचार केंद्र में भर्ती किया जाता है।इसके साथ ही समुदाय आधारित प्रबंधन कार्यक्रम के 11 चरणों की जानकारी दी गई। इसमें सामुदायिक सक्रियता, शारीरिक माप, भूख की जांच, चिकित्सकीय आकलन, उपचार स्थल का निर्धारण, पोषण उपचार, दवाइयां, स्वास्थ्य एवं पोषण परामर्श, कार्यक्रम में अनुवर्ती कार्रवाई, कार्यक्रम से छुट्टी तथा छुट्टी के बाद अनुवर्ती देखभाल जैसे महत्वपूर्ण बिंदु शामिल हैं। बैठक में कुपोषण मुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने, पोषण सेवाओं की बेहतर निगरानी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *