Newsझारखण्ड

सारंडा के बालिबा जंगल में IED विस्फोट, कोबरा बटालियन का जवान घायल

सारंडा के बालिबा जंगल में IED विस्फोट, कोबरा बटालियन का जवान घायल

सारंडा के छोटानागरा थाना क्षेत्र स्थित बालिबा जंगल में आईईडी विस्फोट होने की सूचना मिली है। इस घटना में कोबरा बटालियन के जवान अनुज कुमार घायल हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विस्फोट के दौरान जवान के पैर में हल्की चोट आई है। राहत की बात यह है कि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Share this news