Newsझारखण्डसरायकेला

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में ‘श्रीइग्नाइट 2026’ का भव्य समापन, छात्रों की रही जोरदार भागीदारी

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में ‘श्रीइग्नाइट 2026’ का भव्य समापन, छात्रों की रही जोरदार भागीदारी

जमशेदपुर। श्रीनाथ विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट द्वारा आयोजित ‘श्रीइग्नाइट 2026’ मैनेजमेंट फेस्ट का सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस आयोजन में जमशेदपुर समेत देश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लेकर कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बना दिया।

फेस्ट के दौरान विद्यार्थियों के लिए कई रोचक और ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें आइडियाथन 360, केस स्टडी, बिज क्विज, बैटल ऑफ बैंड्स, कराओके, 17 एसडीजी ऑन कैनवास, श्रीरिदम, फायरलेस कुकिंग, विज्ञापन पैरोडी, वर्चुअल बज़ और द एडवार प्रमुख रहे। इन गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता, विश्लेषण क्षमता और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुखदेव महतो ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में नवाचार, नेतृत्व क्षमता और व्यावहारिक ज्ञान को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं कुलपति डॉ. एस. एन. सिंह ने इसे शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के संतुलन का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय महतो सहित शिक्षकगण, समन्वयक और स्वयंसेवकों की अहम भूमिका रही। उन्होंने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह फेस्ट विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए एक प्रभावी मंच साबित हुआ।

समापन अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं उपविजेताओं को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ‘श्रीइग्नाइट 2026’ ने न केवल प्रतिभागियों को एक यादगार अनुभव दिया, बल्कि उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित भी किया।

Share this news