LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

Rajnagar Accident-मोटरसाइकिल सवार और साइकिल सवार मजदूर के बीच सीधी टक्कर, दो घायल

Saraikella/Rajnagar- राजनगर-जुगसलाई मुख्य मार्ग के टांगरानी गांव में मोटरसाइकिल सवार ने दो साइकिल सवार को सीधे टक्कर मार दि, जिससे सायकिल सवार चापड़ा निवासी राजेश महतो (22 वर्ष)एवं टांगरानी गांव के सोमवारी सोय (45 वर्ष) घायल हो गए। वहीं मोटरसाइकिल सवार छोटा खिरी निवासी राजकुमार महतो (25 वर्ष) भी घायल हो गए। सभी घायलों को राजनगर थाना प्रभारी अमिश कुमार ने सुचना मिलते ही घटना स्थल जाकर अपने गाड़ी से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर लाया।घटना शाम लगभग साढ़े सात बजे की बतायी जाती है।

मिली जानकारी के अनुसार छोटा खिरी गांव के राजकुमार महतो ने अपने बुलेट मोटरसाइकिल संख्या जेएच 05 डीजे 6063 से टांगरानी आया था। लौटने के क्रम में जमशेदपुर से ड्यूटी कर सायकिल से लौट रहे राजेश महतो एवं दुसरे सायकिल से लौट रहे सोमवारी सोय को सीधे ठोकर मारी इस एक्सीडेंट से सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *