Jamshedpur news: जमशेदपुर ब्याहुत कलवार समाज महिला समिति का गठन, होली मिलन का भी आयोजन
जमशेदपुर ब्याहुत कलवार समाज द्वारा महिला समिति का गठन शनिवार को बिष्टुपुर स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया. जहाँ महिला समिति का गठन एवं विस्तार किया गया। इस मौके पर होली मिलन समारोह भी आयोजित किया गया।

जमशेदपुर ब्याहुत कलवार समाज महिला समिति का अध्यक्ष आरती गुप्ता को बनाया गया है ,वहीं पिंकी ब्याहुत को महासचिव, सीमा भगत को उपाध्यक्ष, निशि भगत कोषाध्यक्ष एवं प्रियंका भगत को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में ब्याहुत कलवार समाज के अध्यक्ष कुमार विपिन बिहारी, मीडिया प्रभारी राजेश कुमार मुन्ना ,राधेश्याम उपस्थित थे ।मौके पर होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष आरती गुप्ता ने बताया कि महिला समिति गठन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक कार्यों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है, इन्होंने बताया कि जल्द ही महिला समिति द्वारा कई सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


