उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरुडीह में नए शिक्षार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत

खरसावांँ : उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह के प्रांगण में गुरुवार को एक सादे कार्यक्रम का आयोजन कर नवप्रवेशी, सत्र- (2026-27)के छात्र-छात्राओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने नए विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं पुष्प देकर, साथ ही उनका मुंह मीठा कर हार्दिक अभिनंदन किया।



इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र महतो ने अपने संबोधन में सभी नए विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और लगन के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का माध्यम भी है।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक प्रदीप कुमार महतो, प्रशांत कुमार प्रधान, तुषार कांति महतो, लवली कुमारी, लक्ष्मण साहू, श्यामलाल अंगारिया मनोज पांडे आदि शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को विद्यालय के नियमों, पाठ्यक्रम और गतिविधियों की जानकारी दी, ताकि वे सहजता से नए माहौल में घुल-मिल सकें।
इस दौरान पूरे विद्यालय परिवार के सदस्यों ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना करते हुए शिक्षार्थियों में आत्मविश्वास और उत्साह भरने का कार्य किया।
मौके पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और सैकड़ो बच्चे मौजूद रहे।

