राजनगर के गोविंदपुर में 55 लाख की लागत से बनने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास

राजनगर: सरायकेला-खरसावां जिला परिषद की ओर से 15वें वित्त आयोग अंतर्गत राजनगर प्रखंड के गोविंदपुर गांव में स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस योजना की प्राक्कलित राशि लगभग 55 लाख रुपये बताई गई है।



कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, भाग-16 की जिला परिषद सदस्य सुलेखा हांसदा, भाग-15 की जिला परिषद सदस्य मालती देवगम समेत ग्राम प्रधान, समिति सदस्य और कई ग्रामीण मौजूद रहे।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि स्वास्थ्य उपकेंद्र बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहूलियत होगी। ग्रामीणों ने भी योजना को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया।
बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण पूरा होने के बाद आसपास के गांवों के लोगों को इलाज के लिए दूर जाने की परेशानी से राहत मिलेगी।

