HealthJamshedpurLatestNewsNews postझारखण्ड

“परियोजना उल्लास” के तहत जमशेदपुर में मिर्गी रोग पर विशेष प्रशिक्षण, मरीजों को मिल रही नि:शुल्क सुविधा

जमशेदपुर से स्वास्थ्य विभाग की एक अहम पहल सामने आई है। CS CUM CMO Office – East Singhbhum की ओर से “परियोजना उल्लास” के तहत मिर्गी रोग को लेकर एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला परिषद सभागार, सबल सेंटर साकची और सिविल सर्जन सभागार में संपन्न हुआ।

 

सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने बताया कि अब लोग अंधविश्वास छोड़कर मिर्गी के इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं, जो एक सकारात्मक बदलाव है। उन्होंने कहा कि परियोजना उल्लास के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों—घाटशिला, पटमदा, साकची, चाकुलिया, पोटका और मुसाबनी में मिर्गी जांच शिविर लगाए गए हैं।

 

इस योजना के तहत मानसिक रोगियों और मिर्गी मरीजों की नि:शुल्क स्क्रीनिंग, परामर्श, एक महीने की दवा, साथ ही आने-जाने और खाने की सुविधा भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है।

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम में एम्स नई दिल्ली से पहुंचे विशेषज्ञ डॉक्टरों—डॉ. ममता कुमारी सिंह, डॉ. मयंक शर्मा और डॉ. हेमंत तिवारी ने चिकित्सा पदाधिकारियों, सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों और स्टाफ नर्सों को मिर्गी रोग के लक्षण, कारण, इलाज और मरीजों की देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही मिर्गी को लेकर फैली भ्रांतियों और अंधविश्वासों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

 

स्वास्थ्य विभाग की इस पहल को मरीजों और उनके परिजनों द्वारा काफी सराहा जा रहा है।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया