आजसू पार्टी के ईचागढ़ प्रखंड अध्यक्ष को पितृशोक

ईचागढ़ – प्रखंड क्षेत्र के तुता पंचायत के चोगा गांव निवासी एवं आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष गोपेश कुमार महतो के पिताजी प्रदीप कुमार महतो 60 वर्ष का आकस्मिक निधन शनिवार को हो गया। निधन की सूचना मिलते ही आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो व अन्य ग्रामीण चोगा स्थित उनके घर पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित किया। चिमटिया पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अनाथ चंद्र महतो ने बताया कि प्रदीप कुमार महतो एक मिलनसार व्यक्ति थे साथ ही खेल में काफी रुचि रखते थे। उन्होंने बताया कि वो प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय गौरांगकोचा में अनुबंध शिक्षक के रुप में काफी समय तक सेवा दे चुके हैं। उनके पिता उमाकांत महतो, सेवानृवित शिक्षक सह ईचागढ़ प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि, तुता पंचायत के पंचायत समिति सदस्य के रुप में सेवा दे चुके हैं। वर्तमान समय में उनके बड़े पुत्र गोपेश कुमार महतो ईचागढ़ प्रखंड अध्यक्ष आजसू पार्टी का नेतृत्त्व कर रहे है। प्रदीप कुमार महतो अपना भरा पुरा परिवार को छोड़कर परलोक में चल बसे। प्रदीप कुमार महतो का अंतिम संस्कार सीता नाला नदी में शनिवार को पारम्परिक रिति-रिवाज से किया गया।




