पोटका में छात्र कन्वेंशन आयोजित, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली पर उठी आवाज

कन्वेंशन में मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता जन्मेंजय सरदार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अधिवक्ता असित कुमार पात्रों उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सरकारी शिक्षा व्यवस्था की वर्तमान स्थिति, स्कूलों में शिक्षकों की कमी, आधारभूत सुविधाओं के अभाव तथा लगातार बंद हो रहे सरकारी विद्यालयों जैसे गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।




कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एआईडीएसओ झारखंड राज्य सचिवमंडली सदस्य विशेश्वर महतो ने कहा कि आज शिक्षा व्यवस्था लगातार संकट के दौर से गुजर रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। राज्यभर में हजारों स्कूल बंद किए जा चुके हैं, जिससे ग्रामीण एवं गरीब परिवारों के बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा को बचाने और सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए व्यापक जनआंदोलन की आवश्यकता है।
उन्होंने छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं आम जनता से शिक्षा बचाओ आंदोलन को मजबूत करने और एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की। वहीं एआईडीएसओ जिला कोषाध्यक्ष सविता सोरेन ने भी छात्रों की समस्याओं और शिक्षा के अधिकार को लेकर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का संचालन एआईडीएसओ जिला सचिव शुभम कुमार झा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गणेश महतो, अधीर भगत, ब्रजेश गोप, करिश्मा धल, गंगा, संजना, पूजा, गौतम राज, चंदन, राजेश, मोनिका, जीत रजक एवं मिलन मुर्मू सहित कई लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका


