JamshedpurNewsझारखण्ड

पत्रकार पर हमले के विरोध में आदित्यपुर थाना के समक्ष धरना शुरू

 

 

आदित्यपुर। पत्रकार सुनील कुमार गुप्ता एवं उनके पुत्र पर हुए हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पत्रकारों में आक्रोश है। इसी के विरोध में प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां के बैनर तले गुरुवार शाम आदित्यपुर थाना परिसर के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया।

 

धरना में जिले भर के पत्रकार शामिल हुए और घटना के खिलाफ एकजुटता दिखाई। पत्रकारों ने कहा कि यह हमला लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा प्रहार है।

 

प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

Share this news