Newsझारखण्डसरायकेला

भूमिज जनजाति समाज के लोगो ने अच्छी फसल व बारिश के लिए प्रसिद्ध मां रंकिणी कापड़गादी घाट परिसर में की आषाढी पूजा, रोहानी बेड़ा गांव की खुश_ हाली की कामना

 

 

जादूगोड़ा:: भूमिज जनजाति समाज के द्वारा आज सोमवार को मां रंकिणी कापड़गादी घाट के अभिगर्भ स्थल पर रोहिनी बेड़ा राजस्व ग्राम के ग्राम प्रधान श्री गिरीश सरदार के नेतृत्व में अच्छी फसल व बारिश के लिए आषाढी पूजा की गई। इधर इस मौके पर मां पहाड़ी देवीथान के पारम्परिक ग्राम नाया बलराम सरदार , देवरी श्री आहिलाल सरदार ने आषाढी पूजा कर रोहिनीबेड़ा ग्रामीणों की सुख_ समृद्धि की कामना की। इस मौके पर काफी संख्या रोहणी बेड़ा के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।इस मौके पर रोहिनीबेड़ा ग्रामीणों की ओर से मुख्य रूप से उमेश सरदार, खोगेन सरदार, टोटन सरदार, तपन सरदार, प्रकाश सरदार, सनातन सरदार, शिवचरण सरदार, अजित सरदार, श्रीमती कर्मी सरदार, फुलमनी सरदार, पिंकी सरदार,, सरिता भूमिज, बिजोति सरदार, गीता सरदार और शकुंतला सरदार ने हिस्सा लिया।

Share this news