गम्हरिया में ट्रक की चपेट में आई बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
गम्हरिया: टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की टक्कर में एक युवक की जान चली गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा गम्हरिया थाना क्षेत्र के छोटा गम्हरिया स्थित निर्मल पथ के पास हुआ।

बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार दो युवक टाटा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे में पीछे बैठे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल भिजवाया।
प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि दुर्घटना के बाद काफी देर तक न तो एंबुलेंस मौके पर पहुंची और न ही पुलिस, जिससे लोगों में नाराजगी फैल गई। बाद में सूचना मिलने पर गम्हरिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन जब्त कर जांच शुरू की।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। इधर घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने टाटा-कांड्रा सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस लोगों को समझाकर यातायात सामान्य कराने का प्रयास करती रही।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक गम्हरिया के बोलायडीह क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने उसकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मामले की जांच जारी है।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


