गम्हरिया के कांड्रा में श्रद्धापूर्वक मनाया गया शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस
सरायकेला-खरसावां: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत कांड्रा बस स्टैंड स्थित यूनियन ऑफिस (झामुमो कार्यालय) में शनिवार को झारखंड आंदोलन के वीर शहीद निर्मल महतो का 39वां शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर झामुमो नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके संघर्ष, समर्पण और बलिदान को याद किया।

कार्यक्रम में झामुमो केंद्रीय सदस्य सुधीर चंद्र महतो, केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के, गम्हरिया प्रखंड उपाध्यक्ष राम महतो, झामुमो नेता सह ग्राम प्रधान विनय महतो, गौतम महतो, पूर्व मुखिया होनी सिंह मुंडा, राजकिशोर महतो, गौतम महतो (डॉक्टर), रामपदो कालिंदी समेत कई सामाजिक एवं झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि शहीद निर्मल महतो का संघर्ष और बलिदान झारखंड की युवा पीढ़ी के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके विचारों और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए युवाओं को समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शहीद निर्मल महतो के अमर बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों और विचारों पर चलने का संकल्प लिया।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


