Newsझारखण्डसरायकेला

विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी सुरक्षा परिषद ने किया महाभोग वितरण, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

 

सरायकेला-/राजनगर: विश्व आदिवासी दिवस

 

सरायकेला-/राजनगर: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर में आदिवासी सुरक्षा परिषद की ओर से सेवा एवं सामाजिक एकता का संदेश देते हुए महाभोग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वीर शहीद सिदो-कान्हू चौक के समीप आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने पहुंचकर महाभोग ग्रहण किया।

 

कार्यक्रम का आयोजन आदिवासी सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष रमेश हांसदा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान लोगों के बीच पूड़ी और खीर का वितरण किया गया। परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वयं लोगों को भोजन परोसकर सेवा का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम में आदिवासी सुरक्षा परिषद के महासचिव जयपाल मुर्मू, पूर्व विधायक अनंत राम टुडू, डॉ. साकरो मुर्मू, ठाकुरा मुर्मू, सिविल देवगम, मेघराय मार्डी, लालमोहन हांसदा, धनु टुडू सहित परिषद के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

 

इस मौके पर परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा, पहचान और अधिकारों के प्रति जागरूकता का महत्वपूर्ण अवसर है। इसी उद्देश्य के साथ महाभोग वितरण के माध्यम से समाज में भाईचारा और एकजुटता का संदेश देने का प्रयास किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। दूर-दराज से पहुंचे लोगों ने महाभोग ग्रहण किया और आदिवासी सुरक्षा परिषद की इस पहल की सराहना की।

के अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर में आदिवासी सुरक्षा परिषद की ओर से सेवा एवं सामाजिक एकता का संदेश देते हुए महाभोग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वीर शहीद सिदो-कान्हू चौक के समीप आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने पहुंचकर महाभोग ग्रहण किया।

 

कार्यक्रम का आयोजन आदिवासी सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष रमेश हांसदा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान लोगों के बीच पूड़ी और खीर का वितरण किया गया। परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वयं लोगों को भोजन परोसकर सेवा का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम में आदिवासी सुरक्षा परिषद के महासचिव जयपाल मुर्मू, पूर्व विधायक अनंत राम टुडू, डॉ. साकरो मुर्मू, ठाकुरा मुर्मू, सिविल देवगम, मेघराय मार्डी, लालमोहन हांसदा, धनु टुडू सहित परिषद के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

 

इस मौके पर परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा, पहचान और अधिकारों के प्रति जागरूकता का महत्वपूर्ण अवसर है। इसी उद्देश्य के साथ महाभोग वितरण के माध्यम से समाज में भाईचारा और एकजुटता का संदेश देने का प्रयास किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। दूर-दराज से पहुंचे लोगों ने महाभोग ग्रहण किया और आदिवासी सुरक्षा परिषद की इस पहल की सराहना की।

Share this news