LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

Rajnagar-son killed mother-ज़मीन विवाद में बेटा ने माँ पिता पर किया हमला, मौक़े पर माँ की मौत पिता का हालत नाज़ुक

Saraikella:- राजनगर थाना अंतर्गत कांकी गांव में एक कलियुगी बेटे ने अपनी बूढ़ी मां और नेत्रहीन पिता पर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें मां यशोमति प्रधान की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल है। मामला ज़मीन से जुड़ा हुआ है।


सूचना मिलते ही राजनगर पुलिस मौक़े पर पहुँची और घायल पिता यादव प्रधान को राजनगर सीएचसी पहुंचाया। जानकारी के अनुशर उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।

मामले को लेकर बताया जा रहा है कि आरोपी पुत्र राजेंद्र प्रधान का अपने पिता से संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर विवाद चल रहा था, वह जमशेदपुर में काम करता है। मंगलवार को गांव में कीतर्न चल रहा था। इसी दौरान वह अपने गांव आया और भुजाली से अपने मां- बाप पर जानलेवा हमला कर दिया, हमले से मौक़े पर मां की मौत हो गई जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *