Newsझारखण्डसरायकेला

राजनगर में ओत गुरु लाको बोदरा की 107वीं जयंती पर किया गया नमन

 

राजनगर झारखंड मुक्ति मोर्चा के राजनगर प्रखंड कार्यालय में शनिवार को ओत कोल गुरु लाको बोदरा की 107वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया तथा उनके योगदान और संघर्ष को याद किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रामसिंह हांसदा ने किया। इस दौरान झामुमों नेता सह शिक्षा विद कालीपद सोरेन ने कहा कि गुरु लाको बोदरा ने हो भाषा एवं वारंग क्षिति लिपि के विकास और संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

मौके पर केंद्रीय सदस्य विशु हेम्ब्रम, झामुमो नेता सह शिक्षाविद् कालीपद सोरेन, भक्तु मार्डी, संजय हांसदा, दिलीप महतो समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

Share this news