LatestNewsNews postझारखण्ड

JAC-10th-result: जैक बोर्ड ने जारी की 10th का रिजल्ट, फिर लड़कों से आगे निकली लड़कियाँ

Ranchi:- झारखंड एकेडमिक काउंसिल जैक ने शुक्रवार को दसवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल भी लड़कों के मुक़ाबले लड़कियों का प्रदर्शन अच्छा रहा है।

इस साल कुल 4 लाख 21 हजार 678 छात्र- छात्राएं 10 वीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमे 91.98 फ़ीसदी छात्राएं सफल हुई है जबकि 89 फ़ीसदी छात्र सफल हुए हैं। कुल मिलाकर 90.39 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। बोर्ड के परिणाम झारखंड एकेडमिक काउंसिल के आधिकारिक वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।

2 लाख 5 हजार 110 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं, जबकि 1 लाख 53 हजार 33 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी और 19 हजार 555 छात्र तृतीय श्रेणी से सफल हुए हैं। जैक सचिव उमाशंकर सिंह ने रिजल्ट जारी किया। मौके पर जैक अध्यक्ष अनिल कुमार महतो सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *