LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

TATA STEEL Gamharia- Dual Murder: टाटा स्टील गम्हरिया में लोडर चालक समेत दो की मौत, डंपिंग यार्ड में स्क्रैप चोरी के दौरान हुई घटना

Saraikella:- टाटा स्टील गम्हरिया प्लांट के डंपिंग यार्ड में दो लोगों की हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें एक लोडर वाहन चालक की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई, वहीं कंपनी में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने फायरिंग कर एक स्क्रैप चोर को मौत के घाट उतार दिया।

मिली जानकारी के अनुसार गम्हरिया टाटा स्टील कंपनी के डंपिंग स्क्रैप यार्ड में स्क्रैप माफियाओ ने एमजी लॉजिस्टिक्स कंपनी के लोडर वाहन चालक अभय सिंह को जबरन रोकने का प्रयास किया, जब वे नहीं रुके तो स्क्रैप माफियाओं ने मारपीट कर उन्हें पत्थर से कूच-कूच कर मार डाला, इधर घटना के बाद स्क्रैप यार्ड में चोरी की नीयत से घुसे गोविंद कालिंदी नामक व्यक्ति को कंपनी में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने कंपनी के बाहर गोली मार दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है की सुरक्षा कर्मियों द्वारा मृतक गोविंद कालिंदी को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह भाग रहा था, इसी क्रम में उसे गोली मार दी गई, घटना की जानकारी मिलने पर सरायकेला एसडीपीओ संतोष मिश्रा, गम्हरिया थाना प्रभारी समेत आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
मौके पर मौजूद एसडीपीओ संतोष मिश्रा ने बताया कि कंपनी स्क्रैप यार्ड परिसर से दो शव पुलिस ने बरामद किए हैं, फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है, वही कंपनी सुरक्षा कर्मियों द्वारा गोली मारे जाने की बात से इन्होंने इनकार कर दिया।वही कंपनी प्रबंधन द्वारा घटना के संबंध में कुछ नहीं बताया जा रहा है।

पूर्व में भी टाटा स्टील स्क्रैप यार्ड में हो चुकी है हत्याएं

गम्हरिया टाटा स्टील (पूर्व में लॉन्ग प्रोडक्ट) के स्क्रैप यार्ड में पहले भी हत्याएं हुई हैं ,बताया जाता है कि स्क्रैप यार्ड में लाखों का कारोबार रोजाना होता है। वही स्क्रैप यार्ड से आए दिन चोरी की घटनाएं भी घटित होती है। बताया जाता है कि स्क्रैप यार्ड में बड़ा सिंडिकेट काम करता है ,जिसमें राजनीतिक दल समेत कई सफेदपोश शामिल हैं।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *