युवा आंदोलनकारी अमित महतो के सहयोग से 6 महीनों बाद पोटकासाय में पानी की सुविधा :- विजय सिंह जामुदा
युवा समाजसेवी सह पोटकासाय के ग्रामीण विजय सिंह जामुदा ने मीडिया को बताया कि,
बारी पंचायत अंतर्गत खोङीमाटी गाँव के पोटकासाय स्थित सरकारी नल पिछले छ: महीनों से खराब है जिससे ग्रामीणों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा था l पिछले दिनों क्षेत्र भ्रमण के दौरान युवा आंदोलनकारी अमित महतो को पोटकासाय के महिलाओं ने बताया था कि हमारे टोला में सरकारी नल काफी महीनों से बंद पड़ा है और इस तप्ती गर्मी में महिलाओं को पीने का पानी लाने के लिए काफी दूर जाना पड़ता हैं और सुध पेयजल की काफी समस्या हो रही हैं l ग्रामीणों ने महतो को बताया कि कोई जनप्रतिनिधि इस सम्बंध में ध्यान नहीं दे रहें हैं और चुनाव में सिर्फ वोट मांगने आ जाते हैं l

सिंहभूम लोकसभा चुनाव के वज़ह से सरकारी नल विभाग बंद था और ग्रामीणों की समस्या का समाधान करना भी जरूरी था, अतः अमित महतो जी ने धनराशि सहयोग करने हुए सरकारी नल को जनहित में तुरंत दो दिनों के अंदर बनवाया l
आज ग्रामीण अमित महतो जी के इस पुनीत कार्य के लिए काफी खुश हैं और पेयजल का लाभ हर्षोल्लास के साथ ले रहें हैं l
अमित जी ने मीडिया को बताया कि मुझे खुशी है कि में किसी अपनों के काम आ सका और आगे भी लोगों की सेवा करता रहूँगा l युवाओं को सामाजिक और राजनीति में सकारात्मक सोंच के साथ आगे आना होगा तभी क्षेत्र का विकास हो सकता हैं l


दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


