महागठबंधन प्रत्याशी यशस्वनी सहाय के समर्थन में झामुमो व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर जनसंपर्क एंव निकाली मोटरसाइकिल रैली
भादुडीह व रूदिया समेत विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से की काग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील
सरायकेला(रांची)
रांची लोकसभा क्षेत्र के चांडिल प्रखंड अंतर्गत भादुडीह व रूदिया सहित विभिन्न पंचायतों में झामुमो व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल रैली निकालकर जनसंपर्क अभियान चलाया|

मौके पर सभी गांवों में पार्टी का झंडा लगाकर महागठबंधन के प्रत्याशी यशस्वनी सहाय के समर्थन में जनसंपर्क कर लोगों से आगामी 25 म ई 2024 को कांग्रेस महागठबंधन के पक्ष में मतदान करने की अपील की। रांची लोकसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कांग्रेस प्रत्याशी यशस्वनी सहाय की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रतिदिन पार्टी के निर्देश पर अलग अलग कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ता लोगों के बीच पहुंच रहे है।

चांडिल प्रखंड सभी पंचायतों में विभिन्न माध्यमों से प्रचार प्रसार का काम शुरू कर दिया गया है। भादुड़ीह व रूदिया पंचायत सहित अन्य पंचायतो मे डोर टू डोर व मोटरसाइकिल रैली में मुख्य रूप से दिलिप किस्कू,सुदामा हेम्ब्रम,राजू किस्कू, बैधनाथ टुडू,सोमाय टुडू,संजय हांसदा,सुमित टुडू,श्यामल टुडू ,अन्य मतदाता व झामुमो सर्मथक महिला व पुरूष मौजूद थे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


