Jamshedpurझारखण्ड

Jamshedpur Election-जमशेदपुर में रिकॉर्ड 64.30 फ़ीसदी हुआ मतदान, निर्वाचन पदाधिकारी ने जताया आभार

Jamshedpur:- लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 09-जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन हेतु जिले के 1887 मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ ।अपराह्न 5 बजे तक 64.30 फीसदी मतदान हुआ है… उक्त बातें जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने समाहरणालय सभागार में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कही । साथ ही कहा कि कई बूथों पर अभी भी मतदाताओं की लंबी कतारे हैं, 5 बजे तक जो भी मतदाता बूथों तक पहुंच चुके थे उन सभी को मतदान कराया जा रहा । मौके पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव मौजूद रहे ।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बढ़ चढ़कर मतदान प्रक्रिया में भाग लेने के लिए मतदाताओं का आभार जताया। साथ ही मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए सभी स्टेकहोल्डर की सराहना किया । चुनाव कार्य हेतु प्रतिनियुक्त पदाधिकारी व कर्मी, मतदानकर्मी, सुरक्षाकर्मी तथा प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी लोगों को सफलतापूर्वक चुनाव प्रबंधन एवं संपादन को लेकर बधाई दी ।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *