LatestNewsNews postझारखण्डधर्मसरायकेला

बकरीद को ले राजनगर थाना में शांति समिति की हुई बैठक

राजनगर :-मुस्लिम समुदाय का प्रमुख त्योहार ईद उल जोहा (बकरीद) को ले राजनगर थाना में शनिवार को शन्ति समिति की बैठक हुई। बैठक में शांति समिति के सदस्य उपस्थित हुए। वहीं इस दौरान बीडीओ, सीओ एवं थाना प्रभारी सभी पदाधिकारी सीएम चंपाई सोरेन के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी को ले मतकमबेड़ा गए हुए थे।

इस दौरान थाना के पुलिस पदाधिकारी ने शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। राजनगर के एकमात्र मुस्लिम बाहुल गांव शोभापुर में 17 जून को बकरीद मनाया जायेगा। शोभापुर के नायब सदर शेरे मोहम्मद ने बताया कि ईदगाह में सुबह 6:45 बजे बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। वहीं प्रसाशन इस दौरान सुरक्षा को लेकर शोभापुर में तैनात रहेगी। साथ ही प्रशासन ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट ना करने की अपील की है। कहा कि बकरीद को शंतिपूर्ण और आपसी सौहार्द में मनाएँ। इस दौरान हीरालाल सतपथी, लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी दुर्गालाल मुर्मू, दिलीप महतो, बीजू बास्के, अजय कुमार गोप, हरेकृष्ण प्रधान, दिनेश प्रधान आदि उपस्थित थे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *