झारखण्डराजनीतिसरायकेला

rajnagar-ajsu-programme राजनगर: प्रखंड कार्यालय में आजसू पार्टी का एक दिवसीय हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित

राजनगर/ प्रखंड कार्यालय में शनिवार को राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार और प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ आजसू पार्टी का एक दिवसीय हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रखंड आध्यक्ष सालखान टुडू ने बताया कि झारखंड में प्रखंड से लेकर जिला मुख्यालय तक में सरकारी ऑफिसों में भ्रष्टाचार चरम पर है. बिना पैसे दिए कोई काम नहीं होता. गरीब असहाय जनता इस कुव्यवस्था से त्रस्त हैं. झारखंड में हर स्तर पर करप्शन है. छोटे से छोटा काम कराने के लिए भी सरकारी कार्यालय में लंबा चक्कर लगाना पड़ता है. बिना रिश्वत दिए काम नहीं होता. राज्य सरकार की उदासीन नीति के कारण पदाधिकारी बेलगाम हो चुके हैं. आम जनता का गला घोंटा जा रहा है.

 

सरायकेला जिला के उपाध्यक्ष दिलीप कुमार महतो ने कहा कि राज्य सरकार पूरे झारखंड में नशा मुक्ति अभियान चला रही है, लेकिन खुद सरकारी दारू बेच रही है. यहां ढोंगी सरकार है, लोगों को सिर्फ गुमराह करने में लगी हुई है. वहीं नौ सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया. इसके बाद प्रखंड कार्यालय परिसर में आजसू पार्टी की ओर से हुल दिवस भी मनाया गया.

मौके पर हजारी महतो, चतोन्द महतो , याकि महतो, दिन बंधु महतो, सहदेव महतो, बैधनाथ महतो, सुखीराम महतो, शंकर महतो,अजीत महतो, नीलकमल महतो, यात्री महतो, पोतनु महतो, शोभा महतो,अंगूर महतो (जिला आध्ययक्ष), चुनका मार्डी(केंद्रीय सदस्य) आदि उपस्थित थे.

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *