*Weather Alert: 30 जुलाई से मानसून का बढ़ सकता है रफ्तार, मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी*
Ranchi :-30 जुलाई से मानसून की बढ़ सकती है रफ्तार, मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी कर दिया गया है

30 जुलाई से राज्य में मानसून फिर से और रफ्तार पकड़ेगा.बता दे की 30 जुलाई से आनेवाले तीन चार दिनों तक भारी बारिश आने की संभावना है.जिसको देखते हुए आईएमडी ( मौसम विभाग) ने अलर्ट भी जारी कर दिया है.
वेअथेर अलर्ट : 30 जुलाई से मानसून पकड़ेगा रफ्तार, आईएमडी (मौसम विभाग )की ओर से भारी बारिश और वज्रपात की अलर्ट जारी कर दिया गया है.
TNP DESK:झारखंड में मानसून ने अपनी रफ्तार पकड़ी लि है.जिसकी वजह से पिछले एक हफ्ते से पुरे राज्य के सभी जिलों में कहीं हल्की फुलकी बारिश देखी जा रही है.वही अब झारखंड में लोगों को गर्मी से जहां राहत मिलते नजर आ रहा है तो वहीं किसानों के चेहरे पर भी मुस्कान की देखने को मिल रही है.पिछले 24 घंटे में झारखंड के राजधानी रांची समेत कई और राज्य के जिलों में भारी तो कहीं हल्की फुलकी बारिश देखी गई.वही सबसे ज्यादा बारिश शनिवार के दिन हजारीबाग में देखने को मिली 77.1 मिली मीटर बारिश हुई.वही सरायकेला में भी बारिश 76.0 मिलीमीटर बारिश देकने को मिली है.
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को सबसे अधिक तापमान की बात की जाए तो झारखंड के गोड्डा जिला में 37.4 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला है. वही बता दे की सबसे कम तापमान पश्चिम सिंहभूम क़े चाईबासा में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है . आज यानि रविवार को भी झारखंड में अच्छी बारिश देखने को मिल सकता है . मौसम विभाग के मुताबिक कल के मुताबिक आज 50 से 75 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है.वही वज्रपात की भी सम्भावना को देखते हुए लोगो को सचेत रहने की सलाह भी दिया जा रहा है,अलर्ट जारी किया गया है.
30 जुलाई से मानसून फिर से रफ्तार पकड़ेगा
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की माने तो बंगाल की खाड़ी और ओडिशा के उत्तरी भाग में निम्म दबाव बना हुआ है.जिसकी वजह से झारखंड में अच्छी बारिश होने की संभावना है.वही 30 जुलाई से राज्य में मानसून फिर से और रफ्तार पकड़ेगा.30 जुलाई से आनेवाले चार पांच दिनों तक भारी बारिश की संभावना हो सकती है.जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है.यानि 30,31 जुलाई के साथ 1 2अगस्त को भी राज्य में भारी बारिश होगी.
*पढें अपने जिले का संभावित तापमान*
झारखंड के संभावित तापमान की बात करे तो आज राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस है तो वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस है. वहीं पलामू में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस है तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.गढ़वा का अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेने की संभावना है. वहीं कोयलांचल धनबाद का अधिकतम तापमान 32डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस है .वही जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.वहीं सरायकेला का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा .

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


