LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

rajnagar-breaking राजनगर के प्रसिद्ध डॉ. बी मंडल का अपहरण कर बाद हत्या; दो युवक को कोवाली थाना के पुलिस ने दबोचा; चल रही पूछताछ

सरायकेला जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले क्षेत्र के प्रसिद्ध डॉक्टर बी मंडल की अपराधियों ने अपहरण के बाद हत्या कर दी है. डॉ बी मंडल का शव अपराधियों ने हत्या के बाद पूर्वी सिंहभूम के कोवाली थाना क्षेत्र में फेंक दिया था।

डॉ बी मंडल की हत्या को अंजाम देने के बाद बिना नंबर के सफेद रंग के बोलेरो से भाग रहे अपराधियों को पोटका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया है। पोटका पुलिस ने कवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत भालकी गांव से डॉ बी मंडल के लाश को बरामद कर लिया है ।बताया जाता है कि आज सुबह 10 बजे राजनगर स्थित डॉ बी मंडल के आवास स्थित क्लीनिक से अपराधियों ने उनका अपहरण कर बोलेरो में जबरन लेकर भाग रहे थे जिसकी जानकारी पुलिस को मिलने के बाद अपराधियों ने उनकी हत्या कर शव को फेंक दिया है। फिलहाल पोटका और राजनगर पुलिस द्वारा मिलकर मामले की पड़ताल की जा रही है।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *