तुमुंग गाँव में सार्वजानिक गणेश पुजा का हुआ उद्घाटन, जिप सदस्य श्रीमती अमोदिनी महतो ने प्रखंड वासियों के लिए मांगा सुख समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का वरदान
राजनगर:- प्रखंड क्षेत्र के तुमुंग पंचायत अंतर्गत चालियामा गांव एवं तुमुंग गाँव में सार्वजानिक गणेश पुजा कमेटी द्वारा स्थापित पुजा पंडाल का राजनगर प्रखंड भाग 17 के जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो ने आज सुबह नारियल फोड़कर व फीता काट कर उद्घाटन किया।


मौके पर जिप सदस्य श्रीमती अमोदिनी महतो ने भगवान श्री गणेश की पुजा अर्चना की एवं प्रखंड वासियों के लिए सुख समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का वरदान मांगा।

विदित हो कि चालियामा गांव में युवाओं द्वारा गणेश पुजा के अवसर पर भव्य एवं आकर्षक पुजा पंडाल का निर्माण किया गया। भगवान गणेश की पुजा अर्चना करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी।

पुजा पंडाल उद्घाटन के अवसर पर समाज सेवी शशि भूषण महतो, सूरज महतो, सूरज हांसदा, विष्णु महतो, शशि प्रकाश महतो, सुनील महतो, बजरंग पात्रो, हरि हांसदा, दिनेश पात्रो, कौराली गोप, शिवचरण, जितेन महतो, मोहन गोप, विशु हांसदा, घनश्याम महतो श्रीहरि पात्रों, ‘विकाश गोप, प्रकाश गोप, आशीम आदि उपस्थित थे। वहीं प्रखंड क्षेत्र के राजनगर मुख्य बाजार, भुइयांनाचना, गाजीडीह, नामीबेड़ा आदि गांवों में भी गणेश चतुर्थी के अवसर पर पुजा पंडाल स्थापित कर भगवान गणेश की पुजा अर्चना किये।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


