LatestNewsNews postझारखण्डराजनीतिसरायकेला

राजनगर में आपकी योजना की सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का समापन, अंतिम दिन कटाँगा व गोविंदपुर पंचायत में लगा शिविर

राजनगर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में गत 30 अगस्त से 13 सितंबर तक चौथे चरण का आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें प्रखंड के 21पंचायतों में शिविर का आयोजन किया गया।

जहां अपनी विभिन्न अवश्यकताओं एवं समस्याओं के निराकरण के लिए लाभुकों आवेदन किया। शुक्रवार को गोविंदपुर में आयोजित शिविर में जेएसएलपीएस पलाश योजना के तहत 17 सखी मंडल के बीच 52 लाख 80 हजार रूपये का क्रेडिट लिंकज प्रदान किया गया। जिसे बीडीओ मलय कुमार, मुखिया सानो टुडू, बैंक सखी सुनीता महतो के हाथों सखी मंडल को डेमो चेक प्रदान किया। शिविर में कई लाभुकों को ऑन द स्पॉट लाभ प्राप्त हुआ।

वहीं इस दरमियान पंचायत सचिव, मुखिया एवं मनरेगा कर्मियों की हड़ताल के वजह से अधिकांश आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन नहीं हो सका। बीडीओ मलय कुमार ने बताया कि शिविर के दौरान जितने भी आवेदन प्राप्त हुए हैँ। पंचायत सचिव एवं मुखियाओं के हड़ताल से लौटने के बाद आवेदनों का सत्यापन किया जायेगा। योग्य लाभुकों को सम्बन्धित योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *