झामुमो पंचायत समिति का किया गया विस्तार, नव नियुक्त कार्यकर्ताओं को हमंत सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुचाने का दिया गया निर्देश
Saraikella:- सोमवार को प्रखंड अंतर्गत छोटा दावना पंचायत के डोबोडीह ग्राम के आदिवासी सांस्कृतिक कला केन्द्र में झामुमो पंचायत समिति का विस्तार किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो केन्द्रीय सदस्य कृष्णा बास्के शामिल हुए।

इनकी हुई नियुक्ति
बैठक में छोटा दावना पंचायत में अध्यक्ष के रूप में सूनाराम मुर्मू,उपाध्यक्ष मंगत सोरेन, मदन मार्डी, सुराय टुडू, रामजीत टुडू, सचिव अर्जुन हांसदा,महासचिव सोमाय मार्डी,कोषाध्यक्ष सुभाष टुडू,सोशल मीडिया प्रभारी हंसराज मार्डी को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया।
हेमंत सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाए-श्री बास्के
इस दौरान कृष्णा बास्के ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया की वे हेमंत सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के साथ-साथ अब तक किए गए कार्यों की जानकारी भी दे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के हित में लगातार काम कर रही है। मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के, रामदास टुडू ( केंद्रीय सदस्य सह पूर्व प्रमुख ), मुखिया देवीलाल सोरेन, मुखिया बीरेंद्र केरई, मुखिया सोमा पूर्ती, सिदाडीह माझी बाबा सुराई टुडू, बासटामसाई माझी बाबा सुनाराम मुर्मू, सेनेडीह माझी बाबा सुखलाल बेसरा, छोटा दावना माझी बाबा सोमाय मार्डी, डोबोडीह माझी बाबा किशुन मार्डी, बड़ा दावना माझी बाबा महेश हेंब्रम, कदमडीहा माझी बाबा संजय टुडू उपस्थित रहे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


