Adityapur-sapra-Makar-Sankranti-Celebrationमकर संक्रांति एवं टुसू पर्व के अवसर पर सापड़ा दुमुहानी घाट में समाजसेवी प्रियंका मंडल ने बाँटी जरूरतमंदों में वस्त्र एवों भोजन
Adityapur: समाजसेवी प्रियंका मंडल के नेतृत्व में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी आदित्यपुर स्थित सापड़ा दुमुहानी घाट पर, मकर संक्रांति एवं टुसू पर्व के उपलक्ष पर शिविर लगाकर लोगों के बीच वस्त्र एवं भोजन आदि का वितरण किया गया.


बता दें कि सन 1979 से प्रतिवर्ष समाजसेवी स्वर्गीय जनक मंडल द्वारा मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर सापडा नदी तट पर लोगों के बीच खिचड़ी खीर का वितरण किया जाता रहा है, उनके निधन के पश्चात इस कार्य का निर्वहन उनकी सुपुत्री और JMM के पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रियंका मंडल द्वारा किया जा रहा है। इस वर्ष भी यहां एक हज़ार लोगों के बीच कंबल बाँटा गए, वहीं लोगों को खीर एवं खिचड़ी का भी प्रसाद खिलाया गया.
दूमोहनी नदी तट पर मकर संक्रांति के मौके पर अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही, जहां लोग स्नान दान करते दिखे, कार्यक्रम के आयोजक प्रियंका मंडल ने बताया कि प्रतिवर्ष यहां जरूरतमंदों को कंबल, धोती ,साड़ी आदि बांटे जाते हैं ,ताकि वे भी हर्ष और उल्लास के साथ इस पर्व को मना सके.
कार्यक्रम के सफल आयोजन में मुख्य रूप से स्वर्गीय जनक मंडल की धर्मपत्नी जमुना मंडल, रीता मंडल, दीपक मंडल, शुभम मंडल ,मेघा मंडल, रोहित मंडल, अविनाश खंडेलवाल, सत्यनारायण खंडेलवाल, सुनील सवाई, रामचंद्र पासवान ,नीरज पासवान, रिशु सिंह, शुभम सिंह, शिबू मंडल ,अमितेश सिंह आदि का विशेष योगदान रहा.

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


