LatestNewsNews postसरायकेला

Saraikela kharsawan Literature Festival “CHHAAP” का आयोजन

सरायकेला “द लैंड ऑफ़ छऊ” के नाम से देश दुनिया में चर्चित झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिला में Saraikela kharsawan Literature Festival “CHHAAP” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए साहित्यकार, कवियों के द्वारा विभिन्न विषयों पर अपना-अपना मंतव्य साझा किया गया।

ऑटो क्लस्टर आदित्यपुर स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत शहरी क्षेत्र आदित्यपुर-गम्हरिया में मतदान प्रतिशत बढ़ाने तथा युवा एवं महिला मतदाता,दिव्यांग एवं PWD मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया के सम्बन्ध में जागरूक करने तथा लोकतंत्र के निर्माण में प्रत्येक मत की महत्वता के सम्बन्ध में जागरूक करने हेतू जिला प्रशासन द्वारा स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों (नुक्कड़ नाटक, गीत-संगीत, खेलकूद, रंगोली आदि) का आयोजन कर उपस्थित आमजनों को नैतिक मतदान के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों के द्वारा उपस्थित आमजनों के बीच मतदाता जागरूकता शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित कर लोकतंत्र के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉक्टर नेहा अरोड़ा ने स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत संचालित मतदाता हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया। इस क्रम में उन्होंने “चलो वोट करें हम” सेल्फी पॉइंट पर फोटो लेकर सभी मतदाताओं से आगामी 13 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अपील किया। उन्होंने उपस्थित आमजनों को जागरूक मतदाता होने का परिचय देते हुए स्वयं भी मतदान करने तथा अपने आसपास के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने के अपील की।

स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों में जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा उपस्थित आम जनमानस ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम में महिला एवं फर्स्ट टाइम वोटर एवं युवा मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *