JamshedpurLatestNewsNews postझारखण्डधर्म

कार्तिक पूर्णिमा पर अर्पण परिवार द्वारा सेवा शिविर का लगाया

जमशेदपुर – कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर अर्पण परिवार ने मानगो स्थित स्वर्णरेखा घाट पर एक भव्य सेवा शिविर का आयोजन किया। इस विशेष दिन पर अर्पण परिवार के सदस्यों ने श्रद्धालुओं को भोग प्रसाद, चाय और पानी का वितरण कर उनके बीच सेवा की।

 

अर्पण परिवार के सदस्य स्वर्णरेखा घाट पर उपस्थित रहे और श्रद्धालुओं को गर्म चाय, पानी और स्वादिष्ट भोग प्रसाद देकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस आयोजन के दौरान परिवार के सदस्य कल रात से ही सेवा में जुटे रहे और घाट पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सहजता और प्रेम के साथ सहायता प्रदान की। शिविर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और अर्पण परिवार के इस पहल की सराहना की।

 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने संस्था के जुगुन पांडे,महेश मिश्रा, विभाष मजूमदार, दीपक सिंह, सौरभ चटर्जी, सुरज बाग, मन्नू ढोके, रंजीत कुमार,सागर चौबे, सूरज चौबे, कंचन बाग, राज सिंह, गोपी जी, राजू कुमार, धर्मेंद्र जी आदि उपस्थित थे ।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *